रांची, सितम्बर 1 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता लाल किशोरनाथ शाहदेव ने भाजपा नेताओं पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं को संविधान और लोकतंत्र पर भरोसा नहीं है। रांची में कांग्रेस दफ्तर के बाहर भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन को उन्होंने लोकतंत्र पर हमला बताया। उन्होंने यह भी कहा कि बिहार में जिस व्यक्ति को लेकर प्रदर्शन हो रहा है, उसे 24 घंटे में गिरफ्तार कर लिया गया है और उसका कांग्रेस से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में इस तरह के हमले की कोई जगह नहीं है। उन्होंने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पहले ही कहा कि सत्य और अहिंसा के आगे असत्य और हिंसा टिक ही नहीं सकते। मारो और तोड़ो, जितना मारना-तोड़ना है। हम सत्य और संविधान की रक्षा करते रहेंगे। सत्यमेव जय...