बागेश्वर, मार्च 19 -- प्रेमचंद अग्रवाल के मंत्री पद के इस्तीफे के बाद भी उनका विरोध कम नहीं हो रहा है। इसके साथ ही अन्य नेताओं के अनर्गल बयानबाजी के खिलाफ युकां नेता मुखर हो गए हैं। उन्होंने राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन तहसील प्रशासन को सौंपा। इसमें अग्रवाल को विधायक पद से बर्खास्त करने समेत अन्य नेताओं के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की है। संगठन से जुड़े लोग बुधवार को तहसील में पहुंचे। यहां तहसील प्रशासन को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उनका कहना है कि कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने सदन में जो अमर्यादित बयान दिया है उसे कतई सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने अग्रवाल को विधायक पद से भी बर्खास्त करने की मांग की है। साथ ही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा था कि अग्रवाल के मामले में कोई भी सोशल मीडिया पर कोई पोस्ट न डालें। डालने पर उनके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.