रांची, दिसम्बर 3 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी की ओर से राजभवन का नाम लोकभवन करने पर दिए गए बयान को जनता को भ्रमित करने वाला और हास्यास्पद बताया है। उन्होंने कहा कि बाबूलाल मरांडी और भाजपा नाम बदलने की राजनीति करती रही है, जबकि देश की जनता महंगाई, बेरोजगारी, और बदहाल अर्थव्यवस्था से त्रस्त है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रधान सेवक कहलाते हैं, लेकिन उनके फैसले सेवक की नहीं, बल्कि एक अहंकारी शासक की छवि पेश करती है। राजपथ को कर्तव्य पथ और प्रधानमंत्री आवास को लोक कल्याण मार्ग जैसे नाम देने से जमीनी हकीकत नहीं बदल जाती। लाल किशोर नाथ शाहदेव ने सवाल किया कि क्या नाम बदलने से केंद्र सरकार की उन नीतियों में बदलाव आ जाएगा, ज...