महाराजगंज, मई 18 -- महराजगंज, वरिष्ठ संवाददाता। भाजपा रानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती बड़े स्तर पर मनाएगी। इस अवसर पर पार्टी की ओर से 21 से 31 मई तक अहिल्याबाई होल्कर स्मृति अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान में महिला स्वयंसेवी संगठन एवं स्थानीय निकायों की भागीदारी सुनिश्चित की गई है। अभियान के अंतर्गत बैठकें, गोष्ठियां और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगी। ये बातें भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक पांडेय उर्फ संजय पांडेय ने मीडिया से बातचीत में कही। जिलाध्यक्ष ने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर का जन्म 31 मई 1725 को महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले के चौंडी गांव में हुआ था। उनके 30 वर्षों के शासनकाल को सुशासन, न्यायप्रियता, सामाजिक समरसता, धार्मिक सहिष्णुता और सांस्कृतिक पुनर्जागरण के लिए याद किया जाता है। उनका जीवन आज भी समाज के लिए प्रेरणा स्रोत है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.