सिद्धार्थ, फरवरी 24 -- बांसी। भाजपा बांसी देहात मंडल की बैठक जिगनिहवा चौराहे पर शुक्रवार को आयोजित हुई। इस मौके पर 24 फरवरी से गांव चलो अभियान तथा 27 फरवरी को अयोध्या धाम चलने के बारे में विचार विमर्श किया गया। गांव चलो अभियान कार्यक्रम अन्तर्गत मंडल महामंत्री संजय पांडेय ने कहा कि लाभार्थियों से उनके मोबाइल से मिस काल करवा कर उनको पत्रक देकर उनके साथ सेल्फी लेना है। इस दौरान मंडल अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, महामंत्री संजय पांडेय, शैलेन्द्र दुबे, गोपाल तिवारी, यदुनंदन सिंह, बद्री विशाल तिवारी, जय लाल सिंह, शिवकुमार, दुर्गा तिवारी,अजीत मिश्रा,राम वेलास,राम अंजोर, वशिष्ठ मिश्र, देवेन्द्र मिश्र, दिनेश पांडेय, सच्चिदानंद, गंगा राम, विजय निषाद आदि सम्मानित पदाधिकारियों की उपस्थिति रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...