अयोध्या, जुलाई 13 -- अयोध्या, संवाददाता। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जिला संगठन के निर्देश पर संगठन सृजन अभियान के तहत तारुन एवं बीकापुर ब्लॉक में बैठक की गई। इसमें पार्टी की नीतियों से पदाधिकारियों को अवगत कराया गया और जन- जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया। बैठक में जिलाध्यक्ष चेतनारायण सिंह ने कहा कि भाजपा देश की जनता के साथ विश्वासघात कर रही है। उन्होंने कहा कि जनविरोधी भाजपा को सिर्फ कांग्रेस ही रोक सकती है। इसके लिए कांग्रेसियों को आगे आना होगा। पूर्व जिलाध्यक्ष राजेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि देश में भाजपा नफरत की राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि अब जनता भाजपा की रणनीति को समझ चुकी है और कांग्रेस के साथ कदम से कदम मिलाकर चलना चाहती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेसियों को सूजन अभियान के तहत लोगों को संगठन से जोड़ने की जरूरत है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.