नई दिल्ली, जनवरी 27 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। यमुना नदी में अमोनिया का स्तर बढ़ने से दिल्ली सरकार के तीन वजीराबाद, चंद्रावल और ओखला जल शोधन संयंत्र बंद होने के कगार पर हैं। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को इसके लिए भाजपा की हरियाणा सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि यमुना में फैक्टरियों का जहरीला पानी छोड़ा जा रहा है। मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि दिल्ली में पानी की किल्लत पैदा करना भाजपा की चुनाव में हो रही हार की बौखलाहट है। मैंने और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। अरविंद केजरीवाल ने बताया कि दिल्ली में पीने के पानी का अहम स्त्रोत यमुना नदी है। यमुना में पानी हरियाणा से दिल्ली आता है। भाजपा की हरियाणा सरकार ने यमुना के पानी में जहर (...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.