नई दिल्ली, जुलाई 1 -- भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव पर फैसला लगातार टलता जा रहा है, लेकिन अब फैसले की घड़ी करीब है। राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव करने के लिए कम से कम आधे राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष तय हो जाने चाहिए। अब तक यूपी, महाराष्ट्र, तेलंगाना, मध्य प्रदेश जैसे कई बड़े राज्यों समेत 12 स्टेट यूनिट्स पर फैसला रुका हुआ था। अब इसकी शुरुआत हो गई है। सोमवार को मिजोरम के लए के. बेइचुआ का नाम तय हुआ तो वहीं पुदुचेरी के लिए वीपी रामलिंगम का नाम तय हुआ। यही नहीं तेलंगाना के लिए भी के. रामचंद्र राव का नाम तय माना जा रहा है और किसी भी समय ऐलान हो सकता है। इन राज्यों के अलावा जल्दी ही यूपी, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल और आंध्र प्रदेश जैसे राज्यों के अध्यक्ष भी जल्दी ही तय हो जाएंगे। भाजपा सूत्रों का कहना है क...