लखनऊ, अक्टूबर 7 -- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार ने प्रदेश की स्वास्थ्य, शिक्षा, कानून-व्यवस्था को बर्बाद कर दिया है। हर क्षेत्र में बदइंतजामी है। सरकार पूरी तरह से नाकाम है। भाजपा भेदभाव की राजनीति करती है। झूठ और झूठे आंकड़ों से जनता को भ्रमित करती है। महंगाई, बेरोजगारी चरम पर है। सरकार हर क्षेत्र में फेल हो गई है। अखिलेश ने मंगलवार को जारी बयान में कहा है कि अस्पतालों में दवा, इलाज नहीं मिल पा रहा है। स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल हैं। किसानों को खाद, बीज नहीं मिल रहा। जंगली जानवरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। अपराधी खुलेआम घटनाएं कर रहे है। प्रदेश में महिलाओं के साथ अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। भाजपा सरकार के पास झूठ और झूठे आंकड़ों के सिवा कुछ नहीं है। पूरा प्रदेश भ्रष्टाचार की गिरफ्त में है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.