रुद्रपुर, सितम्बर 14 -- खटीमा। भाजपा के नवनियुक्त जिला महामंत्री रमेश चंद्र जोशी का लोगों ने स्वागत किया। भोलेश्वर महादेव मंदिर परिसर में शिव कॉलोनी व ब्रह्म कॉलोनी के लोगों ने जोशी का स्वागत किया। जोशी ने कहा कि उनका प्रयास आम जनता को सरकार की योजनाओं का शत प्रतिशत लाभ पहुंचाना रहेगा। इस दौरान नवीन पंत, पूरन चंद्र जोशी, महेश सिंह बोरा,राम सिंह कुंवर, जीवन जोशी, चंद्र शेखर जोशी, हीरा बल्लभ जोशी, रमेश पांडे, रिंकू सक्सेना, रमा पंत, दीपा जोशी, लक्ष्मी भट्ट, दीपिका जोशी, नीलम खत्री, नीतू खत्री, दीपा कलोनी, कविता जोशी, गंगा पांडेय, कुसुम, पार्वती जोशी, भावना बिष्ट आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...