कौशाम्बी, फरवरी 11 -- मंझनपुर, संवाददाता। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ कौशांबी का प्रतिनिधि मंडल जिलाध्यक्ष डॉ. अरुण केसरवानी के नेतृत्व में भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य से मिला। इस दौरान कर्मचारियों के वेतन विसंगतियों समेत विभिन्न समस्याओं का निराकरण शासन से कराये जाने की मांग किया। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ कौशांबी अध्यक्ष डॉ. अरुण केसरवानी ने बताया कि पिछले छह महीने से राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में काम करने वाले संविदा कर्मचारियों के वेतन में विसंगतिया हैं। समय से वेतन न मिलाना संविदा कर्मचारियों के लिए एक अभिशाप जैसा है। कुछ कर्मचारी अपने घरों से 600 से 700 किलोमीटर दूर से आकर यहां पर अपनी नौकरी कर रहे हैं। उनके पास अपने घर चलाने को लेकर भी पैसे नहीं बचे हैं। पूरे प्रदेश में वेतन को लेकर देरी की वजह से कुछ जिलों ...