देवघर, अप्रैल 22 -- मधुपुर। भाजपा जिलाध्यक्ष सचिन रवानी के पिता 84 वर्षीय बद्री रवानी का मंगलवार सुबह निधन हो गया। उनकी तबियत अचानक बिगड़ने के बाद नया बाजार स्थित उनके आवास पर ही उन्होंने अंतिम सांस ली। गोड्डा सांसद डॉ.निशिकांत दुबे, पूर्व मंत्री राज पलिवार, देवघर के पूर्व भाजपा विधायक नारायण दास, पूर्व मंत्री रणधीर सिंह, भाजपा नेता गंगा नारायण सिंह, समेत भाजपा के विभिन्न मंचों व मोर्चों के अध्यक्ष ने शोक व्यक्त किया। बैकुंठ धाम श्मशान घाट पर नम आंखों के बीच उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान दिल्ली के पूर्व राज्य सभा सांसद प्रकाश तमंर, देवघर पूर्व विधायक नारायण दास, भाजपा नेता गंगा नारायण सिंह ने श्मशान घाट पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। स्वर्गीय बद्री नारायण रवानी अपने पीछे तीन बेटे, दो बेटियों का भरा परिवार छोड़ गए हैं। अंतिम संस्का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.