प्रयागराज, दिसम्बर 3 -- भाजपा गंगापार जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इससे नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं ने हंडिया, मऊआइमा और फूलपुर थानों में अलग-अलग तहरीर देकर अकमल इमाम, इकबाल अहमद रजा और तबरेज खान के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज करवाई है। हंडिया थाना में महेशचंद्र पांडेय सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने अकमल इमाम, इकबाल अहमद राजा और तबरेज खान के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। मऊआइमा थाना में रामकुमार पासी ने तबरेज खान के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। वहीं, फूलपुर थाने में भाजपा मंडल मंत्री जयप्रकाश द्विवेदी, मंडल अध्यक्ष प्रदीप कुमार बिंद, महिला मोर्चा जिला संयोजक सौम्या मिश्रा समेत अन्य कई भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुकदमा दर्ज कराया है। भाजपा मीडिया प्रभारी उमेश तिवारी समेत अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.