फरीदाबाद, जुलाई 20 -- फरीदाबाद। भाजपा फरीदाबाद मंडल के जिलाध्यक्ष सोहन पाल सिंह ने संगठनात्मक नियुक्तियों की घोषणा की। इस दौरान पृथला, एनआईटी और बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्रों के 14 मंडलों में प्रभारियों की नियुक्ति की गई। पृथला विधानसभा से योगेश तेवतिया (पृथला), लख्मी चंद भारद्वाज (सीकरी), मान सिंह (फतेहपुर) और स्वराज भाटी (छांयसा) को मंडल प्रभारी बनाया गया। एनआईटी क्षेत्र से रामेश्वर प्रजापति (पाली), सुनीता बघेल (डबुआ), कुलवीर देशवाल (नंगला), नवीन चेची (गौंछी) और सुषमा यादव (जवाहर कॉलोनी) को जिम्मेदारी दी गई। बल्लभगढ़ क्षेत्र से हरीश धनखड़ (बल्लभगढ़) सहित अनेक पदाधिकारियों को नियुक्त किया गया। उन्होंने सभी प्रभारियों को बधाई देते हुए कहा कि वे संगठन को मजबूत करें और केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को आमजन तक पहुंचाएं। जल्द ही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.