बागपत, जनवरी 31 -- आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल द्वारा हरियाणा सरकार पर यमुना में जहर मिलाने के बयान के बाद भाजपा के जिलाध्यक्ष ने यमुना में नहाकर पूजा अर्चना करते हुए यमुना जल का आचमन भी किया। अरविंद केजरीवाल द्वारा दिल्ली में यमुना के दूषित होने के मामले में हरियाणा सरकार पर आरोप लगाया था कि हरियाणा सरकार यमुना में जहर घोल रही है। केजरीवाल के इस बयान के बाद शुक्रवार को भाजपा के जिलाध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय ने काकौर गांव के यमुना घाट पर पहुँचकर स्नान किया। इतना ही नहीं उन्होंने यमुना में पूजा अर्चना कर यमुना जल का आचमन किया। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस सम्बद्ध में वेदपाल उपाध्याय से बात की गई तो उनका कहना था कि अरविंद केजरीवाल ने चुनाव जीतने के लिए यमुना की सफाई करने का वायदा किया था जोकि...