भदोही, जनवरी 28 -- भदोही, संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा ने गोपीगंज थाने में मंगलवार की देर शाम तहरीर दिया। निर्दल प्रत्याशी पर पार्टी के पोस्ट एवं हैंडबिल का प्रयोग करने का आरोप मढ़ा। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा कायम कर लिया है। तहरीर में जिलाध्यक्ष ने कहा कि भूमि विकास बैंक शाखा ज्ञानपुर भदोही के प्रतिनिधि चुनाव में विजय बहादुर सिंह पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी थे। जिनका चुनाव चिन्ह् दूसरे नंबर पर कार था। दूसरे प्रत्याशी अशोक कुमार बिंद ने अपने पोस्ट एवं हैंडबिल में भाजपा प्रत्याशी लिखकर मतदाताओं को गुमराह करने का काम किया। जिससे वोटर गुमराह हो गए। प्रभारी निरीक्षक शैलेष कुमार राय ने बताया कि तहरीर पर आरोपित अशोक कुमार बिंद पता अज्ञात के खिलाफ बीएनएस की धाराओं 174, 175 और 223 के तहत मामला दर्ज किया गया है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.