फिरोजाबाद, मई 4 -- जसराना, पाढ़म मंडल भाजपा की आगामी कार्य योजना संबंधित बैठक शनिवार को हुई। जिसमें एक राष्ट्र एक चुनाव, वक्फ सुधार जन जागरण अभियान से संबंधित सभी बिंदुओं पर चर्चा करते हुए आगामी कार्यक्रम एवं अभियानों की बिंदुवार समीक्षा की। भाजपा जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जन कल्याणकारी योजनाओं, नीतियों एवं विरासत को विकास में बदलने की वृहद चर्चा की। ग्रामीण शिक्षा, स्वास्थ्य संबंधित चर्चा करते हुए कहा कि स्कूलों में नया शैक्षिक सत्र शुरू हो चुका है। महिलाएं और पुरुष शिक्षा के प्रति प्रेरित होते हुए अपने बच्चों को स्कूल भेजना शुरू करें। संचालन जिला कार्यालय मंत्री पंकज गहलोत ने किया। मौके पर मंडल अध्यक्ष ओमेंद्र बघेल, वरिष्ठ भाजपा नेता देवेंद्र पालीवाल, जिला उपाध्यक्ष राजेश च...