रुद्रपुर, मार्च 19 -- खटीमा। भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष कमल जिंदल का बुधवार को कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। विधानसभा नानकमता के झनकट व कजांबाग मडंल कार्यकर्ताओं ने स्वागत समारोह आयोजित किया। ब्लॉक सभागार में आयोजित स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष जिंदल ने कहा कि आगामी पंचायत चुनाव में भाजपा का परचम लहराया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व विधायक डॉ. प्रेम सिंह राणा, नगरपालिका अध्यक्ष रमेश जोशी, जिला मंत्री भुवन जोशी, नदन सिंह खड़ायत, हरीश जोशी, गोपाल सिंह राणा, अंजू देवी, गोकुल ओली, अमित पांडेय, अनिल कुमार पिंटू, रामावतार गुप्ता, धन सिंह सामत, अनिता ज्याला, रोशन सिंह, रमेश सिंह, प्रकाश शर्मा, लक्ष्मण भंडारी, जानकी पांडेय आदि रहे। संचालन झनकट मडंल अध्यक्ष बलदेव सिंह बिल्ला और कजांबाग मडंल अध्यक्ष महेश राणा ने किया।
ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.