हल्द्वानी, फरवरी 28 -- हल्द्वानी। मुख्य संवाददाता भाजपा जिलाध्यक्ष के चुनाव को लेकर शुक्रवार को कुमाऊं संभाग कार्यालय में चुनाव पर्यवेक्षकों ने पार्टी पदाधिकारियों से रायशुमारी की। 141 पार्टी पदाधिकारियों से एक-एक कर बंद कमरे में जिलाध्यक्ष के चुनाव को लेकर राय ली गई। पदाधिकारियों ने तीन विकल्पों पर अपनी राय दी। सोमवार 2 मार्च को पर्यवेक्षक देहरादून में पार्टी नेतृत्व को रायशुमारी की रिपोर्ट व पैनलों के नाम सौंपेंगे। नैनीताल जिलाध्यक्ष के चुनाव को लेकर केदारनाथ की विधायक व चुनाव पर्यवेक्षक आशा नौटियाल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रवि मोहन अग्रवाल व रुद्रपुर के पूर्व मेयर रामपाल सिंह शुक्रवार को हल्द्वानी पहुंचे। उन्होंने कुमाऊं संभाग कार्यालय में मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रतिनिधि, प्रदेश पदाधिकारी, मोर्चों के प्रदेश पदाधिकारी, पूर्व विधायक, पूर्व ...