मऊ, जुलाई 9 -- पहसा। विद्युत उपकेंद्र रतनपुरा के मुख्य द्वार पर स्थापित 400 केवीए का ट्रांसफार्मर सोमवार दोपहर जल गया था। इसके बाद संबंधित क्षेत्रों की बत्ती गुल हो गई थी। इसकी जानकारी होने पर भाजपा जिलाध्यक्ष ने विभागीय अधिकारियों से वार्ता कर ट्रांसफार्मर मंगवाया। मंगलवार की सुबह लगभग 20 घंटे बाद आपूर्ति चालू होने से उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली। ट्रांसफार्मर जलने से रतनपुरा कस्बा के पानी टंकी, मिश्रा कटरा, सहारा इंडिया, दुर्गा मंदिर परिक्षेत्र के उपभोक्ता गर्मी और उमस से बिलबिलाते रहे। कस्बावासियों द्वारा इसकी सूचना भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य को दी। उन्होंने तत्काल अधीक्षण अभियंता, उपखंड अधिकारी अशोक कुमार वर्मा से बात की। रात में ही पिकअप वाहन से 400 केवीए का ट्रांसफार्मर मंगवा लिया गया। रात में ही जेसीबी लगाकर य...