जमशेदपुर, जनवरी 9 -- भाजपा जमशेदपुर महानगर जिलाध्यक्ष के नाम की घोषणा शुक्रवार को होने की संभावना है। इसके लिए पार्टी संगठन की गतिविधियां तेज हो गई हैं। जिला चुनाव अधिकारी मनोज सिंह एवं संगठन के प्रेक्षक बिरंची नारायण के शुक्रवार को जमशेदपुर पहुंचने की संभावना है, जिसके बाद जिलाध्यक्ष के नाम पर अंतिम मुहर लग सकती है। जिलाध्यक्ष पद को लेकर कई दिनों से संगठन में गहन मंथन और रायशुमारी का दौर चल रहा है। पार्टी के भीतर कई दावेदारों के नाम सामने आए हैं। इनमें वरिष्ठ भाजपा नेता संजीव सिन्हा, गुंजन यादव, अनिल मोदी, अमित अग्रवाल और अमरजीत सिंह राजा प्रमुख रूप से चर्चा में हैं। खासतौर पर संजीव सिन्हा के नाम की घोषणा को लेकर राजनीतिक गलियारों में सुगबुगाहट तेज हो गई है, जिससे उनके समर्थकों में उत्साह है। दूसरी ओर, वर्तमान जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा को द...