संतकबीरनगर, मार्च 18 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी की नवनियुक्त जिलाध्यक्ष नीतू सिंह का सोमवार को पार्टी कार्यालय पर जन्मदिन धूम-धाम से मनाया गया। इस दौरान जनपद के नेताओं ने उन्हे जन्मदिन की बधाई देने के साथ ही उनका स्वागत भी किया। पूर्व विधायक खलीलाबाद दिग्विजय नारायण चतुर्वेदी, जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय पर इकट्ठा हुए । सभी ने जिलाध्यक्ष का स्वागत करते हुए उन्हे बधाई दिया। रविवार को भारतीय जनता पार्टी ने नीतू सिंह के रूप में जनपद को पहली महिला जिलाध्यक्ष दिया। इसको लेकर कार्यकर्ताओं और नेताओं में काफी उत्साह है। सोमवार को नीतू सिंह का जन्मदिन भी रहा। इसको लेकर पार्टी कार्यालय पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें पहुंचे पूर्व विधायक दिग्विजय नारायण चतुर्वेदी सहित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.