लखीमपुरखीरी, मार्च 2 -- भाजपा जिलाध्यक्ष का चुनाव दो मार्च को भाजपा जिला कार्यालय पर होगा। करीब 11 बजे से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। इसके बाद नामांकनों की जांच होगी। जिलाध्यक्ष का चुनाव कराने के लिए प्रदेश नेतृत्व ने श्रीराम चौहान को चुनाव अधिकारी नामित किया है। जिलाध्यक्ष बनने की दौड़ में शामिल सभी पदाधिकारियों ने दावेदारी करने की तैयारी पूरी कर ली है। भाजपा जिलाध्यक्ष के चुनाव के लिए पहले आवेदन मांगे गए थे, लेकिन मंडल अध्यक्षों के नाम तय न होने के कारण चुनाव नहीं हो सका था। अब प्रदेश नेतृत्व में दो मार्च को भाजपा जिलाध्यक्ष के चुनाव के लिए समय निर्धारित किया है। जिलाध्यक्ष के चुनाव में मंडल अध्यक्ष, जिला प्रतिनिधि व सक्रिय सदस्य मतदान करेंगे। बताया जाता है कि जिले में 33 मंडल अध्यक्ष में से अब तक 20 के नाम घोषित हैं वहीं 33 जिला प्रति...