हरिद्वार, मार्च 27 -- भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने जिला कार्यालय में हवन-पूजन कर कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर उन्होंने अति वरिष्ठ नेताओं को अंगवस्त्र भेंटकर आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि संगठन हित में सभी को साथ लेकर काम करेंगे। आशुतोष शर्मा ने कहा कि पार्टी संगठन की रीति नीति के अनुसार संगठन हित में सभी को साथ लेकर काम करेंगे और पार्टी के प्रचार-प्रसार के लिए बिना रुके बिना थके लगातार प्रयासरत रहेंगे। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि नई ऊर्जा और नए उत्साह के साथ कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग करें। इसके साथ ही केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम आदमी तक पहुंचाने का काम करें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.