अलीगढ़, अगस्त 8 -- अलीगढ़। घर-घर तिरंगा, हर-घर तिरंगा एवं तिरंगा यात्रा को लेकर जयगंज मंडल के सासनी गेट कैंप कार्यालय पर बैठक मंडल अध्यक्ष ऋषि वर्मा की अध्यक्षता में गुरूवार को हुई। तिरंगा यात्रा महानगर संयोजक भूपेंद्र वार्ष्णेय व डॉ. दिनेश शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष पंकज सक्सेना ने कार्यकर्ताओं को तिरंगा यात्रा को सफल बनाने के लिए महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा की और कहा कि हमारा कार्यकर्ता हर घर जाकर तिरंगा लगाएगा एवं आने वाली 12 तारीख को मंडल में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान तिरंगा यात्रा संयोजक सौरभ महेश्वरी, सहसंयोजक पवन तोमर, अभय साहिल, नितिन सुपारी, शिव कुमार शर्मा, प्रताप लोधी, पार्षद करन माहौर, राकेश राय, पुनीत वार्ष्णेय, बृजेश माहौर, खालिद पहलवान, आदिल कुरैशी, रघुनाथ लोधी, आभा वार्ष्णेय, गीता वर्मा आदि मौजूद थे।
हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.