जमशेदपुर, दिसम्बर 17 -- संगठन पर्व के तहत सोमवार को साकची स्थित जिला भाजपा कार्यालय में मंडल अध्यक्ष निर्वाचन प्रक्रिया पूरी होने के बाद भाजपा जमशेदपुर महानगर के 17 मंडल अध्यक्षों की घोषणा की गई। जिला चुनाव अधिकारी सह प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह और जिला चुनाव पर्यवेक्षक सह पूर्व विधायक बिरंची नारायण ने संयुक्त रूप से नामों की घोषणा की। शेष 11 मंडलों के अध्यक्षों की घोषणा शीघ्र की जाएगी। इस दौरान जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ जुटी। ढोल-नगाड़ों के बीच माहौल उत्साहपूर्ण रहा। मनोज सिंह और बिरंची नारायण ने नवनिर्वाचित अध्यक्षों को बधाई देते हुए कहा कि सभी संगठन के विस्तार और मजबूती के लिए निष्ठा से कार्य करेंगे। उन्होंने बताया कि मंडल अध्यक्षों का चयन पूरी तरह लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत किया गया है। पोटका विधानसभा क्षेत्र में घा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.