विकासनगर, नवम्बर 17 -- ब्लॉक के ग्राम जाड़ी पहुंचे विधायक प्रीतम सिंह ने सोमवार को कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गयी है। आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि जौनसार बावर के लोगों का कांग्रेस से दिल का रिश्ता है। भाजपा शासन में जौनसार बावर के साथ हमेशा सौतेला व्यवहार किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार आते ही जौनसार बावर क्षेत्र का विकास रोक दिया जाता है। भाजपा के लोग जनता को धर्म और जाति के नाम पर बरगलाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब तक प्रदेश में कांग्रेस सरकार रही तब चकराता में अनेक विकास कार्य हुए। भाजपा सरकार आते ही क्षेत्र की सभी विकास योजनाओं को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। निर्माणाधीन विकास कार्यों को रोक दिया गया है। इसका जीता जागता उदाहरण त्यूण...