चाईबासा, फरवरी 7 -- चाईबासा, संवाददाता। उत्तराखंड में सामान्य नागरिक संहिता बिल के पारित होने के बाद जनजातीय समाज में फैलाए गए भ्रम को दूर करते हुए भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता जेबी तुबिद ने कहा कि उत्तराखंड विधानसभा में सामान्य नागरिक संहिता का जो बिल लाया गया है, उसे बिल में स्पष्ट रूप से जनजातीय समाज को इस बिल के दायरे से बाहर रखा गया है और भाजपा जनजातीय समाज की विकास के लिए कृत्य संकल्पित है। उक्त बातें भाजपा प्रदेश प्रवक्ता जेबी तुबिद ने भाजपा जिला कार्यालय में प्रेस वार्ता के दौरान कही।उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में जो बिल लाया गया है उसमें स्पष्ट रूप से जनजातीय समाज को इस बिल से दायरे से बाहर रखा गया है। उन्होंने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सामान्य नागरिक संहिता को लागू करने के लिए बधाई दी और कहा कि पूरे देश में इस कानू...