गुमला, सितम्बर 12 -- पालकोट/रायडीह, हिटी । कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत गुमला जिला कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव को लेकर आयोजित प्रखंडवार बैठकों का दौर गुरुवार को रायडीह और पालकोट प्रखंड में सम्पन्न हो गया। पांच सितंबर से शुरू हुए इस अभियान में जिलेभर के कार्यकर्ता और पदाधिकारी जुटे और संगठन को मजबूत बनाने पर चर्चा हुई। बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद डॉ. रघु शर्मा ने कहा कि कांग्रेस वह पार्टी है जिसने देश को आजादी दिलाई और लोकतंत्र को मजबूत नींव दी। भाजपा और आरएसएस आज संविधान व लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने की साजिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा चुनाव जीतने के लिए जनता का भरोसा नहीं, बल्कि बूथ पर वोट चोरी की रणनीति अपनाती है। इस बार कांग्रेस का हर कार्यकर्ता बूथ स्तर तक सजग रहेगा और एक-एक वोट की रक्षा करेगा। उन्होंने स्...