कटिहार, सितम्बर 29 -- कटिहार। अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य तल्लु बासकी को भाजपा के बिहार चुनाव अभियान समिति का सदस्य बनाए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह है। मनिहारी के अलीपुर जैसे सुदूर गांव से आने वाले तल्लु बासकी को अभियान समिति का सदस्य बनाया जाना सीमांचल सहित जिला के लिए हर्ष की बात है। जनजाति समाज के लिए गौरव की बात है। भारत निर्माण मंच के अध्यक्ष दीपक कुमार गुप्ता, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री अरुण मरांडी, रवि मरांडी, सुनील हेंब्रम, अल्पसंख्यक जिला महामंत्री नसीम खान, सूरज हांसदा ,योगेंद्र चौरे, मोहम्मद समीउल्लाह ,महिला मोर्चा के प्रदेश मंत्री सीमा झा, नीरज कुमार आजाद, पवन साह ,सुनीता देवी, अंजू देवी, रंजू देवी, प्रियंका सिंह, शोभा जयसवाल आदि ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...