आरा, जून 13 -- आरा। भाजपा चिकित्सा मंच के जिलाध्यक्ष डॉ केएन सिन्हा बनाये गये हैं। रेडक्रॉस भवन भाजपा की बैठक के दौरान पार्टी के नेता इंजीनियर धीरेंद्र सिंह के ने बताया कि डॉ केएन सिन्हा को भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गा राज की ओर से भाजपा चिकित्सा मंच का जिलाध्यक्ष चयनित किया गया है। इसका उपस्थित लोगों ने ताली बजाकर स्वागत किया। बैठक में आरा के विधायक अमरेंद्र सिंह, बड़हरा विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह के साथ, राज्य उपाध्यक्ष संतोष पाठक, भाजपा अधिवक्ता मंच के तारकेश्वर ठाकुर सहित अन्य लोग मौजूद थे। चिकित्सा मंच का जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर डॉ केएन सिन्हा ने नेतृत्व के प्रति धन्यवाद व्यक्त किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.