भभुआ, अक्टूबर 10 -- वर्ष 2020 के चुनाव में रामगढ़, मोहनियां, भभुआ राजद और चैनपुर से बसपा जीती चैनपुर विधायक जदयू और भभुआ व मोहनियां विधायक भाजपा में हो गए थे शामिल रामगढ़ में वर्ष 2023 में हुए उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने राजद से सीट छीनी (चुनाव पेज) भभुआ, कार्यालय संवाददाता। वर्ष 2020 में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा चारों सीट हार गई। चार में से तीन पर राजद और एक पर बसपा जीती। रामगढ़ से राजद के सुधाकर सिंह, मोहनियां से संगीता कुमारी, भभुआ से भरत बिंद और चैनपुर से बसपा के मो. जमा खान ने जीत दर्ज की थी। लेकिन, समय का चक्र बदला और एक-एक कर तीन विधायकों ने पाला बदल एनडीए का दामन थाम लिया। विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करने के कुछ दिनों बाद वर्ष 2021 में चैनपुर विधायक मो. जमा खान जदयू में शामिल हो गए। बिहार से यह एकमात्र बसपा के विधायक चुने ग...