कोडरमा, अप्रैल 7 -- डोमचांच निज प्रतिनिधिभाजपा ग्रामीण मंडल का एक दिनी कार्यकर्ता सम्मेलन शनिवार को मसनोडीह में आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं को सम्मानित करते हुए लोकसभा चुनाव में हर बूथ को मजबूत बनाने को कहा गया। केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि झारखंड में गठबंधन वाली सरकार ने राज्य को बदनाम करने का काम किया है। सेना की जमीन घोटाले मामले में राज्य के मुख्यमंत्री जेल गए है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में हेमंत सोरेन की पत्नी लगातार विभिन्न क्षेत्रों में घूम रही हैं और आंसू बहा रही हैं। लेकिन जनता को ये समझने की जरूरत है कि हेमंत सोरेन राज्य की तरक्की और खुशहाली की लड़ाई में जेल नहीं गए हैं। बल्कि करप्शन के आरोप में जेल गए हैं और झारखंड को शर्मशार किया है। उन्होंने कहा कि 2014 के बाद विश्व स्तर पर देश का गौरव बढ़ा है। पीएम...