चमोली, फरवरी 16 -- भाजपा के संगठन चुनावों के तहत जोशीमठ पहुंचे पार्टी पर्यवेक्षकों के मध्य हुई राय सुमारी में पूर्व विधायक प्रतिनिधि गुड्डू लाल के नाम पर सर्व सम्मति बन गई है, जिसके बाद पार्टी पर्यवेक्षक ने ग्रामीण मंडल अध्यक्ष पद के लिए गुड्डू लाल के नाम को हाईकमान को औपचारिक घोषणा के लिए भेज दिया है। वहीं नगर मंडल अध्यक्ष पद पर वर्तमान नगर मंडल अध्यक्ष नितेश चौहान और पूर्व सभासद अमित सती के नाम हाई कमान को भेजे गए। भाजपा द्वारा प्रदेश भर में इन दिनों नगर एवं ग्रामीण मंडल के संठनात्मक चुनाव का दौर जारी है। नगर एवं ग्रामीण मंडल के चुनावों की राय सुमारी को लेकर जोशीमठ पहुंचे पार्टी पर्यवेक्षक राज्यमंत्री राजेन्द्र अंथवाल के सामने बीजेपी के सभी बूथ अध्यक्ष, शक्ति केन्द्र संयोजक, मंडल पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, प्रदेश पदाधिकारी एवं वरिष्ठ का...