रांची, सितम्बर 7 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। कांग्रेस के प्रदेश महासचिव व मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने कहा कि भाजपा के मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्रियों पर भ्रष्टाचार के आरोप हैं और वे पदों पर काबिज हैं। वहीं, नैतिकता की बात विपक्ष के नेता के लिए कर रहे हैं। सूर्या हांसदा के एनकाउंटर पर टिप्पणी करते हुए इसे पूरी तरह से पुलिस की कार्रवाई का हिस्सा बताया। उन्होंने कहा कि सूर्या हांसदा पर कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज थे और उनकी गतिविधियां कानून के खिलाफ थीं। पुलिस ने अपनी जिम्मेदारी निभाई है और इसे राजनीतिक रंग देने की कोशिश भाजपा कर रही है। उन्होंने भाजपा को विकास विरोधी करार देते हुए आरोप लगाया कि रिम्स टू की अभी परिकल्पना ही चल रही है और पूरी भाजपा विधवा विलाप कर रही है। इस राज्य को अपने शासन काल में लूटने वाली भाजपा को राज्य में विकास...