देहरादून, फरवरी 4 -- रायपुर विधानसभा क्षेत्र के नेहरूग्राम में महिलाओं ने एकत्र होकर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा उत्तराखंड की नवनियुक्त प्रवक्ता कमली भट्ट का स्वागत एवं सम्मान किया। इस दौरान आयोजित बैठक में भाजपा को संगठनात्मक रूप से और बूथ स्तर पर मजबूत करने का आह्वान किया। बुधवार को बदरीशकालोनी में आयोजित कार्यक्रम में पूजा पुंडीर ने कहा कि कमली भट्ट पिछले 25 वर्षों से निरंतर जनकल्याण और समाज सेवा के कार्यों से जुड़ी रही हैं तथा शिक्षा, स्वास्थ्य और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उनका योगदान सराहनीय रहा है। महिलाओं ने कहा कि नई जिम्मेदारी में कमली भट्ट महिलाओं से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाएंगी और संगठन को और अधिक मजबूत करेंगी। प्रदेश प्रवक्ता कमली भट्ट ने कहा कि कुछ दिन पहले भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने यशस्वी प्रधानमंत्र...