नागपुर, दिसम्बर 22 -- भाजपा के नेतृत्व वाले महाराष्ट्र के महायुति गठबंधन ने राज्य के निकाय चुनावों में बड़ी जीत हासिल की है। कुल 288 जिलों के निकायों में से 215 में अध्यक्ष पद पर महायुति को जीत मिली है। इनमें भी भाजपा 129 पर जीत के साथ सबसे आगे है। भाजपा को सबसे बड़ी जीत कम्पटी नगरपालिका परिषद में हुई है, जहां 40 साल में पहली बार उसे सत्ता हासिल हुई है। यहां भाजपा के कैंडिडेट अजय अग्रवाल को 103 वोटों के मामूली अंतर से ही सही, लेकिन जीत मिल गई है। वहीं दूसरे नंबर पर रहे कांग्रेस के कैंडिडेट शाकूर नागानी ने चुनाव नतीजों में गड़बड़ी का दावा किया। उन्होंने कहा कि पूरे दिन तो मैं ही आगे चल रहा था, लेकिन आखिरी वक्त में कुछ गड़बड़ी करके अग्रवाल को जिता दिया गया। पूरे चुनाव में ही नागपुर जिले की इस सीट की काफी चर्चा रही। इसकी वजह यह थी कि भाजपा औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.