अलीगढ़, फरवरी 20 -- खैर, संवाददाता। तहसील क्षेत्र के गांव उसरम में गुरूवार को अंडमान निकोबार के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अनिल तिवारी का पैतृक गांव पहुंचने पर डीजे व ढोल-नगाड़े बजाकर फूलमालाओं से ग्रामीणों व परिवारीजनों ने स्वागत किया। वह पूर्व विधायक चौ.सतपाल सिंह के गांव नारायणपुर स्थित सिद्धि विनायक कोल्ड स्टोरेज के शुभारंभ कार्यक्रम में भी शामिल हुए। पत्रकारों से वार्ता के दौरान अनिल तिवारी ने कहा कि 1990 के दशक से ही वह निस्वार्थ भाव से पार्टी की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने कहा चाहे कोई कल ही पार्टी में शामिल हुआ हो या 35 वर्षों से हो, भाजपा को मजबूत करने वाला कोई भी व्यक्ति बड़ी जिम्मेदारी के पदों तक पहुंच सकता है। श्री तिवारी का दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल के चेयरमैन राजेश गोयल व बिरौला में पूर्व प्रधान चौ.राजकुमार ने फूलमालाओं से स्वागत क...