बांदा, जुलाई 14 -- बबेरू। संवाददाता। सपा और कांग्रेस पूरी तरह खत्म है। प्रदेश और केंद्र में भाजपा के सिवा दूसरा कोई विकल्प नहीं है। भाजपा को पार्टी के ही लोग नुकसान पहुंचा रहे हैं। लोकसभा चुनाव हारने के बाद इसके संकेत दिए थे। यह बातें भाजपा से पूर्व सांसद आरके सिंह पटेल ने कही। बबेरू में कृषक सेवा सहकारी समिति की बिल्डिंग के साथ उसके बगल के चार कमरों को गिराए जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। सोमवार को पूर्व सांसद आरके सिंह पटेल बबेरू पहुंचे। यहां पार्टी के पीड़ित कार्यकर्ता अजय कुमार उर्फ गोलू से मिले। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता के साथ प्रशासन ने जिपं अध्यक्ष के इशारे पर अन्याय किया है। दोषियों को किसी भी कीमत पर छोड़ा नहीं जाएगा। मुख्यमंत्री योगी की सरकार में दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होगी। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने पार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.