अयोध्या, अक्टूबर 10 -- अयोध्या,संवाददाता। अयोध्या में आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि भाजपा को दलित सीजेआई बर्दाश्त नहीं हो रहा है इसका जवाब बिहार चुनाव में जनता जरूर देगी। प्रेस वार्ता के दौरान राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने घोषणा करते हुए कहा कि पार्टी की बहुप्रतीक्षित 'रोजगार दो,सामाजिक न्याय दोयात्रा अब 12 नवंबर से 24 नवंबर तक अयोध्या के सरयू से प्रयागराज के संगम तक आयोजित की जाएगी। संजय सिंह ने कहा कि यात्रा का उद्देश्य उत्तर प्रदेश के नौजवानों और वंचित वर्गों को आवाज देना है। मुख्य न्यायाधीश पर हुए हमले के संबंध में बोलते हुए भाजपा और आरएसएस को घेरते हुए कहा कि देश के मुख्य न्यायाधीश की कुर्सी पर जब एक दलित का बेटा बैठा तो भाजपा और आरएसएस इसे बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...