हल्द्वानी, अप्रैल 9 -- लालकुआं, संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी ने स्थापना सप्ताह कार्यक्रम के तहत लालकुआं में कार्यकर्ताओं को पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करने की अपील की। लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं का कार्यक्रम बुधवार को आंबेडकर पार्क लालकुआं में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में दर्जा राज्य मंत्री दीपक मेहरा, नव नियुक्त दर्जा राज्य मंत्री रेनू अधिकारी ने भाजपा के कार्यों से भारतीय राजनीति में परिवर्तन के संबंध में बताया। विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी के साथ 11 सालों में विकसित भारत को लेकर किए गए विकास कार्यों के बारे में बताया। अध्यक्षता मंडल अध्यश अरुण जोशी ने की। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष रोहित दुम्का, नवीन पपोला, पान सिंह मेवाड़ी, तारा सिंह नेगी, वरिष्ठ भाजपा नेता हेमंत नरूला, संजीव शर्मा, पव...