कानपुर, अप्रैल 3 -- छह अप्रैल को भाजपा के स्थापना दिवस पर कार्यकर्ता जिले में विभिन्न कार्यक्रम करेंगे। बुधवार को भाजपा कार्यालयों पर विभिन्न कार्यक्रमों को लेकर चर्चा हुई। इसमें दक्षिण स्थित पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह ने कार्यकर्ताओं संग बैठक की। मुख्य अतिथि कानपुर-बुंदेलखंड के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने बैठक के दौरान पार्टी के 45वें स्थापना दिवस पर कार्यालय को फूलों व रोशनी से सजाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही कहा कि कार्यकर्ता अपने-अपने घरों पर ध्वजारोहण और सेल्फी पोस्ट करेंगे। पार्टी कार्यालय में 45 वर्षों की विकास यात्रा की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। इसके अलावा सात अप्रैल को प्रत्येक बूथ पर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पं.दीनदयाल उपाध्याय व भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। बूथ समिति के सदस्य पन्ना प्रमु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.