प्रयागराज, अप्रैल 7 -- भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस और उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार के सफल आठ वर्ष पूर्ण होने पर युवा मोर्चा यमुनापार के अध्यक्ष सुधाकर पांडेय के नेतृत्व मेंबाइक रैली निकाली गई। मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला रहे। रैली सोमेश्वर महादेव मंदिर, दिल्ली पब्लिक स्कूल के बाद सेल्फी प्वाइंट अरैल घाट पर जाकर समाप्त हुई। इस मौके पर भाजपा काशी क्षेत्र अध्यक्ष युवा मोर्चा शैलेन्द्र मौर्य, मंत्री सत्यम हिन्दू, महामंत्री जयब्रत सिंह, सोमेश्वर मंडल अध्यक्ष नागेश निषाद, देवी सिंह पटेल, उपाध्यक्ष विवेकानंद सिंह आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...