आरा, अप्रैल 6 -- आरा, हिन्दुस्तान टीम। भाजपा के 46वें स्थापना दिवस पर बामपाली स्थित जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष दुर्गा राज ने झंडोत्तोलन किया। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा हम सबों की पार्टी पं. दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों की है। भाजपा ने हमेशा सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के मूल मंत्र के साथ चलती है। आगामी विधानसभा चुनाव में हम लोग फिर से पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएंगे। संदेश के पूर्व विधायक संजय सिंह टाइगर, जिला महामंत्री संतोष चंद्रवंशी, महेश पासवान, बलराम सिंह, जिला उपाध्यक्ष निशांत सिंह, संतोष तिवारी, संजय सिंह और जिला मीडिया प्रभारी मिथलेश पांडेय थे। वहीं बड़हरा विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने आरा स्थित अपने आवास पर कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी का झंडा फहरा स्थापना दिवस मनाया। आशु सिंह, उज्ज्वल सि...