रुद्रपुर, अप्रैल 6 -- सितारगंज। भाजपा के स्थापना दिवस पर कायकर्ताओं ने अपने छतों में भाजपा का ध्वज लगाया। भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, मंडल अध्यक्ष मुकेश सनवल समेत पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं ने अपने परिवारजनों के साथ छतों पर भाजपा का ध्वज लगाया। कहा कि भाजपा कार्यकर्ता पंचनिष्ठा सिद्धांतों का निर्वहन करते हुए देश को सुदृढ़, समृद्ध, और शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में विकसित करने के लिए कार्य करते रहना है। कहा कि वक्फ संसोधन विधेयक, एक राष्ट्र एक चुनाव, आयकर छूट सीमा बढ़ा, प्रदेश सरकार का समान नागरिक संहिता, भूकानून समेत तमाम एतिहासिक निर्णय लिये हैं। मंडल अध्यक्ष मुकेश सनवाल ने बताया कि प्रत्येक बूथ पर पार्टी का स्थापना दिवस मनाया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.