लातेहार, फरवरी 11 -- लातेहार, प्रतिनिधि। भाजपा जिला कार्यालय में सोमवार को सक्रिय सदस्यों की जांच एवं सत्यापन का कार्य किया गया। भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश के द्वारा नियुक्त सत्यापन पदाधिकारी रघुराज पांडेय एवं सह सत्यापन पदाधिकारी विष्णु देव प्रसाद गुप्ता के द्वारा किया गया। इस दौरान जिले के भाजपा नेताओ द्वारा सदस्यता अभियान के अवसर पर बनाये गये सक्रिय सदस्यों का सत्यापन किया गया। वहीं सदस्यता अभियान के दौरान कार्य करने वाले सभी कार्यकर्ताओ से कई तरह की जानकारी ली गई। मौके पर जिला अध्यक्ष पंकज सिंह समेत जिले के सभी मंडल अध्यक्ष उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.