देवरिया, सितम्बर 5 -- सलेमपुर, हिन्दुस्तान संवाद। भाजपा सरकार में समाज का हर वर्ग परेशान है, किसान खाद के लिए तो नौजवान रोजगार के लिए दर दर भटक रहा है। उक्त बातें कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित मासिक बैठक को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष डॉ धर्मेन्द्र पांडेय ने कहा। उन्होंने कहा कि आज सहकारी समितियों पर यूरिया खाद नहीं है। यदि आ भी रहा है तो वह पर्याप्त नहीं है। मजबूरी में किसान को खाद प्राइवेट दुकानों से अधिक मूल्य पर खरीदना पड़ रहा है। पूरे क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था खराब है, मुश्किल से आठ घंटे ही बिजली मिल पा रही है। उपनगर में लो और हाई वोल्टेज की समस्या बनी हुई है। अधिकांश ट्रांसफार्मर जर्जर हो गए हैं। ब्लॉक अध्यक्ष मनीष रजक ने कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाया जा रहा है। कार्यकर्ताओं के बल पर इस सरकार के कु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.