लखीसराय, मई 25 -- लखीसराय/कजरा/बड़हिया, हिन्दुस्तान टीम। बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में कदम तेज कर दिए हैं। रविवार को पिपरिया प्रखंड के वलीपुर पुस्तकालय, बड़हिया नगर के कोठारी चौक पर स्थित मोहन मार्केट में एवं कजरा बाजार स्थित कृत्यानंद सिंह के शॉपिंग कांप्लेक्स में भाजपा मंडल की बैठक हुई। बैठक जिलाध्यक्ष दीपक कुमार के मार्गनिर्देशन में हुई। पिपरिया में हुई बैठक की अध्यक्षता पिपरिया प्रखंड अध्यक्ष सह बीस सूत्री अध्यक्ष राम बिलास शर्मा, बड़हियर नगर में अध्यक्ष अमित कुमार और संचालन जिला उपाध्यक्ष नरोत्तम कुमार एवं कजरा में कजरा मंडल अध्यक्ष विजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक सभी मंडल में 61 सदस्यों को शामिल करते हुए विभिन्न मंच एवं मोर्चा को गठन किया गया। मंडल अंतर्गत कुल 61 सदस्य हो...