रांची, नवम्बर 13 -- कर्रा, प्रतिनिधि। भाजपा प्रखंड के वरिष्ठ जनसंघी एवं समर्पित कार्यकर्ता 85 वर्षीय श्यामकुमार महाराणा का गुरुवार को निधन हो गया। उनके निधन की खबर से स्थानीय भाजपा संगठन में शोक की लहर फैल गई। भाजयुमो मंडल अध्यक्ष विनय गुप्ता उनके आवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की और पार्थिव शरीर पर भाजपा का झंडा अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि श्यामकुमार महाराणा जीवनभर संगठन और राष्ट्रहित के लिए समर्पित रहे। श्रद्धांजलि सभा में शंकर दास, अजय केशरी सहित कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...