बिजनौर, जुलाई 11 -- नगीना। भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह की माता के निधन पर शोक जताने उनके आवास ग्राम हुर्र नंगला में जनप्रतिनिधियों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल, केंद्रीय मंत्री एमपी सिंह बघेल समेत कई मंत्रियों ने उनकी माता के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। 5 जुलाई को भाजपा नेता धर्मपाल सैनी की माता भगवती देवी का निधन हो गया था। तभी से शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए अलग-अलग राज्यों के मुख्यमंत्रियों, राज्य मंत्रियों एवं भारत सरकार के मंत्रियों के आने का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल, केंद्रीय मंत्री एमपी सिंह बघेल, वन मंत्री डॉ.अरुण कुमार, उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, होमगार्ड मंत्री धर्मवीर प्रजापति, पूर्व ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.